देहरादून, सितम्बर 20 -- Dehradun News: देहरादून। चकराता विधानसभा क्षेत्र में अनुसूचित जाति और जनजाति बहुल क्षेत्रों के लिए स्वीकृत योजनाओं में पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाया गया है। रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान के नेतृत्व में अपनी ही पार्टी के नेता और समाज कल्याण मंत्री खजानदास के यमुना कॉलोनी स्थित आवास के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। भाजपा नेता मधु चौहान समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि चकराता विधानसभा में योजनाओं के चयन में विपक्ष से जुड़े लोगों को प्राथमिकता दिए जाने की शिकायत सामने आई है। इससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। गौरतलब है के चकराता विधानसभा के विधायक कांग्रेसी प्रीतम सिंह हैं, जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष भी भाजपा का नहीं है। मधु चौहान का कहना है कि ऐसे म...