देहरादून, अक्टूबर 13 -- Dehradun News: देहरादून। नगर निगम के टाउन हॉल में मंगलवार को जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियों के तहत कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। नगर निगम के सभी 100 वार्डों में जनगणना कार्य के लिए करीब 3500 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग, एमडीडीए समेत अन्य विभागों से कर्मचारियों की सूची मांगी गई है। सूची मिलने के बाद वार्डवार ड्यूटी निर्धारित की जाएगी। निगम को एक सप्ताह के भीतर ड्यूटी तय करने की प्रक्रिया पूरी करनी है। जनगणना का दूसरा चरण एक दिसंबर 2026 से शुरू होकर चार जनवरी 2027 तक चलेगा। इस दौरान कर्मचारी घर-घर जाकर आबादी से संबंधित निर्धारित जानकारियां जुटाएंगे। यह भी पढ़ें- Kannauj News: जनगणना के जिए जिले के 58 फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण पूरा अधिकारियों के अनुसार जनगणना कार्य समय पर पूरा करने...