देहरादून, अक्टूबर 21 -- Dehradun News: हरिद्वार।जगजीतपुर राजा गार्डन के मुख्य गेट पर बेल्ट, ईंट और पत्थर से मारपीट हो गई।इसका सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो गया। कनखल कोतवाली के जगजीतपुर में कई युवक आपस में झगड़ रहे थे। मौके पर बेल्ट, ईट पत्थर से मारपीट की गईRs.। मारपीट के कारण अफरा तफरी मच गई। जगजीतपुर राजा गार्डन के मुख्य गेट पर थापा फास्ट फूड सेंटर के पास की घटना है स्थानीय लोगों ने मारपीट का वीडियो बनाया है। बुधवार सुबह के समय वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। एसएचओ देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। मारपीट की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...