देहरादून, अक्टूबर 27 -- Dehradun News: रुद्रप्रयाग। विकासखण्ड जखोली मुख्यालय में 7 नवम्बर से स्व.दर्शन सिंह रावत ( प्रधानाचार्य ) व स्व.सरला रावत (अध्यापिका) की पुण्य स्मृति में ओपन कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आयोजक इंजीनियर वरुण रावत ने बताया है कि प्रतियोगिता में डबल व एकल मैच खेले जाएंगे। जिसमें दोनों वर्गों में प्रथम पांच श्रेष्ठ स्थान प्राप्त टीमों को नकद पुरस्कार के साथ ही ट्राफियां देकर पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डबल वर्ग के विजेताओं में प्रथम स्थान प्राप्त को 51111 रुपए नकद के साथ ट्राफी, द्वितीय पुरस्कार 21111 हजार रुपए नकद व ट्राफी, तृतीय पुरस्कार 11111 रुपए व ट्राफी, चतुर्थ पुरस्कार 5111 व ट्राफी तथा पंचम स्थान प्राप्त को ट्राफी प्रदान की जायेगी। वहीं एकल मैच के प्रथम पुरस्कार विजेता को 21111 रुपए नकद व ट्...