देहरादून, अक्टूबर 26 -- Dehradun News: देहरादून। आवासीय क्षेत्रों में संचालित छोटी दुकानों को सीलिंग की कार्रवाई से राहत देने की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। पार्टी के सचिव अनंत आकाश ने इसके माध्यम से छोटे दुकानदारों को संरक्षण देने और बड़े अवैध व्यावसायिक परिसरों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आवासीय क्षेत्रों में परचून, डेयरी के अलावा सब्जी आदि की दुकानें स्थानीय लोगों की दैनिक जरूरतें पूरी करती हैं। इनसे गरीब और निम्न-मध्यम वर्गीय परिवारों की आजीविका भी जुड़ी है। उन्होंने 20 वर्ष से अधिक पुराने आवासीय क्षेत्रों में छोटी दुकानों के लिए मिश्रित भू-उपयोग नीति बनाने, 50 वर्ग मीटर तक के निजी भवनों में संचालित ऐसी दुकानों को राहत देने की मांग की गई, जिनस...