Dehradun News: छापेमारी: रेस्टोरेंट बंद करने के निर्देश, पनीर समेत खाद्य पदार्थ के सैंपल भरे
देहरादून, अक्टूबर 17 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के रेस्टोरेंट और कैफे में छापेमारी की। टीम ने पनीर समेत अन्य खाद्यपदार्थों के सैंपल भरे हैं। विभाग ने पनीर का कारोबार करने वाले दो कारोबारियों पर एडीएम कोर्ट में वाद दायर कराया है।शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने राजपुर रोड स्थित फर्जी कैफे, ऑर्चड रेस्टोरेंट, टमतारा रेस्टोरेंट, पीकोलो का निरीक्षण किया गया। टीम ने रेस्टोरेंट से पनीर, टोफू, शहद, घी के चार सैंपल भरे हैं। टमतारा रेस्टोरेंट में गंदगी का अंबार मिला जिस पर टीम ने रेस्टोरेंट को बंद करने के निर्देश दिए। क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि फर्जी कैफे से पनीर का सैंपल लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.