देहरादून, अक्टूबर 16 -- Dehradun News: मसूरी। संवाददाता राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और ''पहला सुख निरोगी काया'' के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मसूरी में दो कार्यक्रम आयोजित किए गए। पहले कार्यक्रम के तहत मसूरी पब्लिक स्कूल में एक विशेष योग सत्र का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें योग गुरु कोमल सेमवाल ने सभी को योग की विस्तृत जानकारी दी और अभ्यास करवाया। योग के लचीलापन और संतुलन, तनाव में कमी, हृदय स्वास्थ्य, बेहतर नींद, रोग प्रतिरोधक क्षमता, दर्द से राहत, एकाग्रता और ऊर्जा जैसे अनेक फायदों के बारे में बताया गया। यह भी पढ़ें- Palamu News: नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत पर हुई चर्चा इस...