देहरादून, अक्टूबर 14 -- Dehradun News: मसूरी। संवाददाता सेवा संकल्प अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। उन्हें नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया।भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत अभियान (नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प) पर एक कार्यशाला महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय में आयोजित की गई।कार्यशाला में आचार्य उमेश नौटियाल द्वारा छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने कहा कि नशे की लत को छोड़कर स्वस्थ जीवन अपनाना ही समाज और राष्ट्र की उन्नति का असली मार्ग है। युवा पीढ़ी को नशे के अंधकार से निकालकर सकारात्मकता और उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाना हमारा संकल्प है। जब युवा नशे से दूर रहेंगे, तभी सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत का सपना साकार होगा।...