देहरादून, अगस्त 21 -- Dehradun News: पटेलनगर में गुरुवार को सरेराह फायरिंग और छात्रों की गैंगवार में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। गोली लगने वाले पक्ष से केस दर्ज हो चुका है। इस पक्ष के छात्रों ने पहले आगे आकर दूसरे पक्ष की कार में लाठी-डंडों से तोड़फोड़ की थी। इसलिए घायल पक्ष पर पुलिस ने अपनी ओर से केस दर्ज किया है। अब दोनों पक्षों के 11 नामजद और अन्य अज्ञात आरोपी शामिल कर चार गिरफ्तार कर लिए गए हैं। गुरुवार शाम एसजीआरआर (आईटीएस) कॉलेज पटेलनगर के पास और सेंट ज्यूड चौक पर दो गुटों के बीच जमकर बवाल हुआ था। यह भी पढ़ें- फिल्मी स्टाइल में पीछा और छाती में उतार दी गोली; देहरादून में छात्रों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग-VIDEOघटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों से पूछताछ में साफ हुआ कि पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष के सुजल, अंशुल, आदित्य, आर्यन, विश...