देहरादून, जुलाई 13 -- Dehradun News: हरिद्वार। अल्पसंख्यकों के लिए संचालित केंद्र पोषित छात्रवृत्ति योजनाओं में करोड़ों रुपये की छात्रवृत्ति वितरण में सामने आई अनियमितताओं के बाद 19 स्कूल, कॉलेज और निजी आईटीआई संस्थानों के खिलाफ सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) की जांच और प्रशासनिक सत्यापन में वित्तीय अनियमितता मिलने के बाद जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामला वर्ष 2021-22 में अल्पसंख्यकों के लिए संचालित केंद्र पोषित छात्रवृत्ति योजनाओं से जुड़ा है। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार ने राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर वर्ष 2021-22 और 2022-23 के दौरान संदिग्ध पाए गए शिक्षण संस्थानों की जांच के निर्देश दिए थे। इसके बाद उत्तराखंड शासन ने सभी जिलाधि...