देहरादून, जुलाई 3 -- Dehradun News: फ्लैट से करीब एक साल पहले लाखों रुपये के गहने चोरी करने की आरोपी नौकरानी को राजपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नौकरानी ने गहने पहनकर इंस्टाग्राम पर रील डाली। जिससे वह पकड़ी गई। उसके कब्जे से करीब 10 लाख रुपये कीमत के हीरे व सोने के आभूषण बरामद किए हैं। आरोपी महिला को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहां से जेल भेज दिया गया। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि सिक्का किमाया ग्रींस, आईटी पार्क निवासी नितीशा वत्स ने बीते एक जुलाई को राजपुर थाने में केस दर्ज कराया। बताया कि एक साल पहले उनके घर से हीरे और सोने के आभूषण गायब हो गए थे। तब नौकरानी विमला पर शक हुआ। उससे पूछताछ की गई उन्हें यह विश्वास दिलाया कि उसने गहने चोरी नहीं किए हैं और किसी भी जांच के लिए तैयार है। नितीशा को लगा क...