देहरादून, जुलाई 7 -- Dehradun News: देहरादून। देहरादून महानगर सिटी बस सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल ने परिवहन आयुक्त और एसएसपी को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने व्यावसायिक वाहन चालकों के वैज्ञानिक स्वास्थ्य परीक्षण और नशा जांच की मांग की गई थी। उन्होंने कहा कि जनजागरूकता के बाद लोगों ने चालक-परिचालकों द्वारा स्मैक का सेवन करते हुए वीडियो भेजे हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि कोई चालक नशे में वाहन चलाता दिखे तो यात्री उसका वीडियो बनाकर पुलिस या परिवहन विभाग को भेजें। इससे नशे पर अंकुश लगेगा और सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...