देहरादून, अगस्त 13 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। गांधी रोड स्थित जैन धर्मशाला में चल रहे चातुर्मास के दौरान गुरुवार को नेमीकुमार का हल्दी समारोह धार्मिक उल्लास और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज एवं आचार्य समय सागर महाराज की प्रेरणा पर आर्यिका रत्न पूर्णमति माता के सानिध्य में हुए कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।चातुर्मास के दौरान जैन धर्मशाला में श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा, नित्य पूजन-पाठ, प्रवचन, सामायिक, महिलाओं की धार्मिक कक्षाएं, बच्चों की पाठशाला और गुरु भक्ति सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। धर्मसभा को संबोधित करते हुए पूर्णमति माता ने णमोकार महामंत्र के शुद्ध उच्चारण के साथ श्रद्धालुओं को मध्यलोक के 458 अकृत्रिम चैत्यालयों की आध्यात्मिक यात...