Dehradun News: चकराता में जन्म-मृत्यु पंजीकरण में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अनिवार्यता का विरोध
देहरादून, सितम्बर 10 -- Dehradun News: चकराता। दो वर्ष से अधिक पुराने जन्म-मृत्यु पंजीकरण के मामलों में न्यायिक मजिस्ट्रेट का आदेश अनिवार्य किए जाने के विरोध में क्षेत्रवासियों ने गुरुवार को तहसील परिसर चकराता में एक दिवसीय सांकेतिक धरना एवं अनशन किया। पूर्व प्रधान गोपाल उर्फ गोपी के नेतृत्व में धरने पर बैठे ग्रामीणों ने पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की। पूर्व प्रधान गोपाल ने कहा कि दो वर्ष से अधिक पुराने जन्म-मृत्यु पंजीकरण के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश की अनिवार्यता से पर्वतीय क्षेत्र के ग्रामीणों को व्यवहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। चकराता, कालसी और त्यूणी तहसील क्षेत्रों में बड़ी संख्या में गांव दूरस्थ और दुर्गम हैं। ऐसे में ग्रामीणों को न्यायालय की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.