Dehradun News: घर से नाराज होकर दिल्ली जाने निकलीं दो बहनें, जीआरपी ने परिजनों को सौंपा
देहरादून, अगस्त 3 -- Dehradun News: रुड़की। रेलवे स्टेशन रुड़की पर रविवार रात प्लेटफॉर्म ड्यूटी के दौरान जीआरपी को दो नाबालिग बहनें रोती-बिलखती मिलीं। पूछताछ में 13 वर्षीय आंचल और 10 वर्षीय ऋतु, निवासी शक्ति विहार कॉलोनी रुड़की, ने बताया कि मां की डांट से नाराज होकर वे घर से निकल आई थीं और ट्रेन से दिल्ली जाने की योजना बना रही थीं। ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों ने दोनों बच्चियों को सुरक्षित महिला कांस्टेबल बिंदु सैनी की निगरानी में रखा। इसके बाद उनके बताए पते के आधार पर परिजनों को सूचना देकर जीआरपी चौकी बुलाया गया। जांच और सत्यापन के बाद दोनों बच्चियों को उनकी मां फूलमती और नानी गेंदवा के सुपुर्द कर सकुशल घर भेज दिया गया। इस दौरान टीम में चौकी प्रभारी जीआरपी रुड़की एएसआई सुशील कुमार तिवारी, कांस्टेबल जाहुल हसन, अमित कुमार, सरयू सैनी और महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.