देहरादून, अगस्त 11 -- Dehradun News: दून में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बसंत विहार और रायपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने दो अलग-अलग वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की रात्रिकालीन गश्त पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। पहली घटना बसंत विहार थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर के हिल व्यू कॉलोनी के निकट की है। यहां रहने वाली 30 वर्षीय रूपम शाहू के घर में दस अगस्त की तड़के करीब तीन बजे चोरों घुसे। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि रात में परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। इसी दौरान चोर बेड पर रखे उनके दो सफेद रंग के मोबाइल फोन और एक पर्स चुराकर ले गए। यह भी पढ़ें- Dehradun News: सैलून और निर्माणाधीन साइट में चोरी में छह आरोपी गिरफ्तार सुबह तलाश करने पर पर्स तो मिल गया, लेकिन उसमें रखी नकदी गायब थी। एसओ बसंत विहार सैंकी कुमार ने बता...