देहरादून, नवम्बर 9 -- Dehradun News: रुड़की। सुनहरा गांव में सोमवार तड़के घर में काम कर रही एक महिला को सांप ने डंस लिया। महिला की चीख सुनकर परिवार के लोग जाग गए और आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने महिला का उपचार किया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। सुनहरा निवासी मालती सोमवार तड़के अपने घर में कुछ काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक एक सांप ने उसे डंस लिया। सांप के काटते ही महिला की चीख निकल गई। आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी जाग गए। उन्होंने मौके पर सांप को देखा तो घर में अफरातफरी मच गई। परिजन बिना देर किए महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। समय पर उपचार मिलने से महिला की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...