Dehradun News: घर के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी
देहरादून, अगस्त 10 -- Dehradun News: देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के रिस्पना पुल के पास से एक एक्टिवा चोरी हो गई। रिस्पना पुल निवासी संदीप राना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते आठ अगस्त की रात उसने अपनी मालकिन शिल्पी अदलखा की सफेद रंग की एक्टिवा अपने घर के बाहर खड़ी की थी। रात में किसी समय अज्ञात चोरों ने वाहन चोरी कर लिया। सुबह उठने पर एक्टिवा गायब देख पीड़ित ने अपने स्तर पर आसपास काफी खोजबीन की। वाहन का कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दी। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर वाहन चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर चोरों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.