देहरादून, अक्टूबर 12 -- Dehradun News: मसूरी। संवाददाता ग्रामसभा चामासारी के ग्रामीणों ने मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर सड़क क्षतिग्रस्त होने समेत समस्याओं के समाधान की मांग की। इस संबंध में मांग पत्र भी सौंपा गया।सोमवार को प्रधान विक्रम रावत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से भेंट कर क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा और समाधान की मांग की। बताया कि मौसी फॉल में पक्के पुल का निर्माण अति आवश्यक है, पुल के अभाव में बरसात के दौरान गांव का संपर्क पूरी तरह कट जाता है। चामासारी-बार्लोगंज मार्ग का चार किलोमीटर कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन आगे के तीन किलोमीटर मार्ग का कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ है। स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्राम प्रधान विक्रम रावत ने बताया कि मंत्री...