देहरादून, अगस्त 25 -- Dehradun News: रायपुर थाना क्षेत्र में ग्रामसभा की जमीन को निजी बता बेचने का झांसा देकर 24 लाख रुपये हड़प लिए गए। पुलिस ने सोमवार को दिल्ली निवासी एक महिला की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ रायपुर संजीत कुमार ने बताया कि मंजू निवाीस रोहिणी, दिल्ली ने तहरीर दी। बताया कि दिवाकर नैनवाल नाम के व्यक्ति ने खुद को भोपालपानी ग्रांट, मालदेवता स्थित एक जमीन के मालिक का अधिकृत एजेंट बताया। आरोपी के झूठे वादों और झांसे में आकर पीड़िता ने जमीन खरीदने का सौदा किया और कुल 24 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। इस फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब महिला ने असली मालिक से सीधा संपर्क किया। उन्हें पता चला कि दिवाकर के पास जमीन बेचने या सौदा करने का कोई कानूनी अधिकार ही नहीं है। इसके बाद जब महिला ने पटवारी ...