देहरादून, अक्टूबर 27 -- Dehradun News: देहरादून। प्रमुख संवाददाता प्रख्यात वाइल्डलाइफ व फैशन फोटोग्राफर आकाश दास ने कहा कि वन्यजीव और पर्यावरण फोटोग्राफी केवल तस्वीरें खींचने की कला नहीं, बल्कि प्रकृति को करीब से समझने का सशक्त माध्यम है।वह आज ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में वन्यजीव और फैशन फोटोग्राफी की कला पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।आकाश दास ने कहा कि उनकी तस्वीरों का उद्देश्य केवल लोगों को प्रभावित करना नहीं, बल्कि उन्हें प्रकृति से जोड़ना और उसके संरक्षण के लिए प्रेरित करना है। इस कार्यक्रम का आयोजन यूनिवर्सिटी के विजुअल आर्ट्स डिपार्टमेंट और मीडिया एंड मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में विजुअल आर्ट्स डिपार्टमेंट के हेड डॉ आनंद कर्माकर, मीडिया एंड मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के हेड डॉ अभिषे...