देहरादून, अक्टूबर 15 -- Dehradun News: मसूरी। संवाददाता गोल्डन लायनेस क्लब मसूरी हिल्स की ओर से आयोजित गरबा प्रतियोगिता में पारंपरिक परिधानों में पहुंची महिलाओं ने नृत्य किया।गुरुवार को  गोल्डन लायनेस क्लब मसूरी हिल्स ने एक रेस्टोरेंट के सभागार में गरबा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ गरबा नृत्य किया। इस मौके पर विभिन्न मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया। क्लब की अध्यक्ष अंबुज अग्रवाल ने गरबा शुरू होने से पहले गणेश मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर माता लक्ष्मी व गणपति की आरती की। महिलाओं ने विशेष परिधान पहनकर गरबा नृत्य किया। मनोरंजक खेलों में भी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: गुवा के कच्छी धौड़ा में गुजराती समाज की महिलाओं ने किया गरबा नृत्य विजयी प्रतिभागियो...