देहरादून, अक्टूबर 28 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। वीर गोरखा कल्याण समिति की ओर से 30 अक्तूबर से एक नवंबर तक महेंद्र ग्राउंड गढ़ी कैंट में दसवें गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले का आयोजन किया जाएगा। प्रेस क्लब में बुधवार को हुई प्रेस वार्ता में समिति के पदाधिकारी ने बताया कि मेले में प्रतिदिन गोरखा समुदाय की परंपराओं, संस्कृति और रीति-रिवाजों की झलक देखने को मिलेगी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नेपाल के कार्यवाहक राजदूत डॉ.सुरेन्द्र थापा भी आयोजन में शामिल होंगे। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, कैबिनेट मत्री गणेश जोशी, प्रदीप बत्रा भी मौजूद होंगे। दशैं और शुभ दीपावली(तिहार) पर्व के महत्व से लोगों को परिचित कराया जाएगा। दशैं में दुर्गा पूजा, टीका और जंवरा लगाने की परंपरा का विशेष महत्व है। दीपावली के साथ ग...