देहरादून, जुलाई 17 -- Dehradun News: गोपेश्वर। घर से बिना बताए तीन नाबालिगों को पुलिस ने पीपलकोटी बाजार के पास से बरामद किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने बताया गुरुवार को कोतवाली गोपेश्वर क्षेत्र के तीन नाबालिग बच्चे बिना किसी को बताए घर से चले गए थे। जानकारी जुटाने पर पता चला कि तीनों बच्चों को पीपलकोटी बाजार क्षेत्र में देखा गया था। सूचना प्राप्त होते ही चौकी पीपलकोटी पुलिस द्वारा तत्काल उनकी तलाश शुरू की गई। गुरुवार की रात्रि के दौरान एक नाबालिग बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया। जबकि अन्य दो बच्चे अज्ञात स्थान पर छिप गए थे। पुलिस टीम ने परिजनों के साथ पूरी रात लगातार खोजबीन जारी रखी। अथक प्रयासों के बाद शेष दोनों नाबालिग बच्चों को भी सकुशल तलाश कर परिजनों को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...