देहरादून, जुलाई 12 -- Dehradun News: गोपेश्वर। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से लापता हुए दो नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने रविवार को बताया शनिवार को चौकी नन्दप्रयाग में एक परिवार के परिजनों ने कि सूचना देकर बताया‌ उनके दो नाबालिग बच्चे घर से स्कूल जाने के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटे। परिजनों द्वारा अपने स्तर पर काफी खोजबीन की गई, किन्तु उनका कोई पता नहीं चल सका। जानकारी मिली कि दोनों बच्चे किसी से देहरादून जाने की बात कह रहे थे, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई। सूचना मिलते ही चौकी नन्दप्रयाग पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल खोज अभियान प्रारंभ किया। पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर तलाश की गई, विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फु...