देहरादून, अक्टूबर 20 -- Dehradun News: गोपेश्वर। गोपेश्वर में एक कैफे के किचन में आग लगी। फायर विभाग ने सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुँच कर आग पर नियंत्रण पा कर बड़े सम्भावित हादसे को टाल दिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार की रात्रि को फायर विभाग को सूचना मिली कि गोपेश्वरपेश्वर को डिग्री कॉलेज के निकट स्थित एक कैफे के किचन में आग लग गयी है।सूचना मिलते ही फायर यूनिट गोपेश्वर तत्काल मोटर फायर इंजन के साथ घटनास्थल पर पहुंची। फायर विभाग ने बताया मौके पर कैफे की रसोई में लगी ग्रिल्ड मशीन में भीषण आग धधक रही थी तथा पूरे क्षेत्र में धुआं फैल रहा था। फायर यूनिट द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटर फायर इंजन से होज रील फैलाकर पंपिंग के माध्यम से आग पर प्रभावी नियंत्रण पाया गया और आग को आसपास फैलने से रोका गश। इस दौ...