देहरादून, जुलाई 28 -- Dehradun News: हरिद्वार। हाईवे पर कांवड़ यात्रा के दौरान दुकान लगाने वाले दो दुकानदार आपस में भिड़ गए। मंगलवार देर रात मारपीट के दौरान गुरुकुल गेट के पास सड़क किनारे सो रहे कांवड़ियों पर दुकानदार गिर गए। गनीमत रही कि कांवड़ियों की कांवड़ खंडित नहीं हुई। आसपास मौजूद कांवड़ियों ने मामला को शांत कराया। साथ ही मौके पर मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...