देहरादून, अक्टूबर 13 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में रह रहे गुजराती परिवारों की ओर से शारदीय नवरात्रि के अवसर पर आयोजित गरबा-डांडिया महोत्सव में तीसरे दिन भी भारी उत्साह और उमंग का माहौल रहा। पारंपरिक गुजराती वेशभूषा में सजे महिला-पुरुषों और युवाओं ने मां अंबे की भक्ति के बीच गरबा और डांडिया नृत्य का जमकर आनंद लिया।गुजराती समाज समिति की ओर से प्रेमनगर स्थित होटल में कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से मां अंबे की आरती के साथ हुई। इसके बाद सभी प्रतिभागियों ने पारंपरिक शैली में एक साथ कदम मिलाकर नृत्य किया। इस दौरान गुजराती संस्कृति, लोक परंपराओं और आपसी भाईचारे की सुंदर झलक देखने को मिली। यह भी पढ़ें- Dehradun News: गुजराती समाज ने माता के आशीर्वाद के साथ किया गरबा पारंपरिक संगीत और ढोल-नगाड़ों की थाप पर प्रतिभागियों ने...