देहरादून, नवम्बर 7 -- Dehradun News: देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को एसआईटी ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया। अक्तूबर से पुलिस गिरधारी की तलाश कर रही थी। सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार देर रात एसआईटी ने उन्हें झांसी से पकड़ा। इस मामले में रेखा आर्या की ओर से कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। उन्होंने साहू पर जान से हत्या की साजिश रचने समेत कई आरोप लगाए थे। गिरधारी के नेपाल भागने की भी चर्चा थी। गिरफ्तारी के लिए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में कई जगह दबिश दी जा रही थी। मामले में एसआईटी ने जांच के दौरान कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। गिरधारी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी हो चुका था। अब गिरफ्तारी के बाद एसआईटी उनसे पूछताछ कर मामले से जुड़े आरोपों, कथित साजिश और कंपनियों के दस्तावेजों के संबंध में जानकारी जुटाएगी...