Dehradun News: गायत्री चेतना केंद्र में हुआ भगवान शिव का रुद्राभिषेक
देहरादून, अगस्त 24 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। सावन मास के अंतिम सोमवार और अमावस्या तिथि के अवसर पर गायत्री चेतना केंद्र बड़ोवाला में भगवान शिव और शिव परिवार का सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान भगवान शिव-पार्वती, गणेश, कार्तिकेय और नंदी का दूध, दही, शहद, पंचामृत, घी और गंगाजल समेत विभिन्न पदार्थों से अभिषेक किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत हवन-यज्ञ से हुई, जिसमें महामृत्युंजय मंत्र की आहुतियां दी गईं। इसके बाद 12 ज्योतिर्लिंगों एवं शिव परिवार का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया गया। रुद्राभिषेक के उपरांत रुद्राष्टकम और शिव आरती हुई। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ परिव्राजक शिवाकांत त्रिपाठी ने पूजा संपन्न कराई। यह भी पढ़ें- Dehradun News: गायत्री चेतना केंद्र में हुआ भगवान शिव का रुद्राभिषेक इस अवसर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.