देहरादून, जुलाई 23 -- Dehradun News: देहरादून। जिला अस्पताल (गांधी अस्पताल) की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और विस्तार के लिए अहम कदम उठाए गए हैं। गांधी अस्पताल के नोडल की जिम्मेदारी अब डॉ. दिनेश चौहान को सौंप दी गई है। डॉ चौहान एसीएमओ रह चुके हैं। इसके अलावा, मरीजों की सहूलियत के लिए नेत्र और त्वचा रोग विभाग में भी नई व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक (पीएमएस) डॉ. यतेंद्र सिंह ने नई व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अस्पताल के नेत्र विभाग में डॉ. स्वाति शर्मा ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। अब ओपीडी में डॉ. स्वाति शर्मा और डॉ. शशि बाला वासन मिलकर मरीजों की आंखों की जांच करेंगी। त्वचा रोग (स्किन) विभाग में भी मरीजों को राहत देने के लिए कदम उठाए गए हैं। यहां फिलहाल पीजी रेजिडेंट डॉक्टरों द्वारा न...