देहरादून, सितम्बर 26 -- Dehradun News: देहरादून,वरिष्ठ संवाददाता। डाटकाली से आईएसबीटी और मंडी क्षेत्र तक सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए परिवहन विभाग ने शनिवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान गलत दिशा में वाहन चलाने पर 21 वाहन सीज किए गए, 40 का चालान किया गया।

चेकिंग अभियान का संचालन जिलाधिकारी के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला के नेतृत्व में आशारोड़ी, डाटकाली, मोहब्बेवाला, चंद्रबनी चौक, आईएसबीटी और मंडी क्षेत्र में वाहनों की सघन जांच की गई। अभियान में इंटरसेप्टर, आशारोड़ी टास्क फोर्स और बाइक स्क्वॉड की टीमें शामिल रहीं। इस दौरान कुल 40 वाहनों के चालान किए गए, जबकि गलत दिशा में वाहन चलाने के 21 मामलों में वाहन सीज किए गए। गलत लेन और यातायात के प्रवाह के विपरीत वाहन चलाने वालों पर भी ...