देहरादून, जुलाई 25 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को गढ़ी कैंट के गढ़ी डाकरा क्षेत्र में अपने पिता स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में स्थानीय लोगों को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पानी का टैंक समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह टैंक क्षेत्रवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और जनसेवा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यक्रम में उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर राम सिंह थापा, छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी अनंत आकाश, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, विष्णु गुप्ता, प्रभा शाह, मेघा भट्ट, मनोज क्षेत्री सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Dehradun News: कैबिनेट मंत्री ने गढ़ी डाकरा की जनता को पानी का टैंक किया समर्...