देहरादून, जुलाई 9 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बरसात को देखते हुए गढ़ी कैंट स्थित घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की स्थिति को देखते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मानसून के दौरान क्षेत्रवासियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा संभावित खतरों से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसाती नदी की ओर सुरक्षा दीवार(प्रोटेक्शन वाल) का निर्माण तत्काल शुरू कराया जाए तथा मोटर मार्ग पर वर्षा के कारण मिट्टी कटाव रोकने को शीघ्र प्रोटेक्शन नेट या ब्रेस्ट वॉल का कार्य किए जाए। यह भी पढ़ें- Dehradun News...