देहरादून, सितम्बर 9 -- Dehradun News: श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में 11 सितंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। चुनाव समिति ने बुधवार को सीनेट हॉल में पीठासीन अधिकारियों की बैठक आयोजित कर मतदान प्रक्रिया को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए। चुनाव समिति की सदस्य प्रो. सीमा धवन ने निर्देश दिए कि सभी पीठासीन अधिकारी सुबह 8 बजे से पहले आवश्यक चुनाव सामग्री के साथ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच जाएं। बताया कि मतदान सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा तथा मतपेटियों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। प्रत्येक बूथ पर सुबह 10 बजे तक हुए मतदान की जानकारी चुनाव समिति को उपलब्ध करानी होगी। साथ ही मतपत्र सही तरीके से मोड़कर मतदाताओं को देने के लिए प्रत्येक बूथ पर एक अधिकार...