देहरादून, जुलाई 18 -- Dehradun News: मसूरी। संवाददाता  गढ़वाल सभा मसूरी ने गढ़वाल सभा मसूरी के भवन और धर्मशाला निर्माण के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम की चयनित भूमि को गढ़वाल सभा को हस्तातंरण करने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर उत्तराखंड के शहीदों के सम्मान में गढ़वाल सभा भवन एवं धर्मशाला निर्माण में अपना योगदान देने की मांग की।गढ़वाल सभा मसूरी के अध्यक्ष भगवान सिंह धनाई एवं महासचिव गणेश प्रसाद कोठारी ने मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित किया है। कहा कि गढ़वाल सभा मसूरी द्वारा मसूरी में उत्तराखंड के शहीदों की स्मृति में निर्माणाधीन गढ़वाल सभा भवन एवं धर्मशाला के लिए डेढ़ करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गयी थी। उक्त भवन के निर्माण कार्य के बीच ही गढ़वाल सभा को कानूनी रूप से स्वीकृति दी गयी। भूमि पर निर्माणाधीन भवन स्थ...