देहरादून, अगस्त 29 -- Dehradun News: हरिद्वार। जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने और बारिश के कारण क्षतिग्रस्त मार्गों की स्थिति सुधारने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शनिवार राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया।

निरीक्षण की प्रक्रिया उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं के साथ विभिन्न स्थानों का जायजा लिया और सड़क की स्थिति को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वर्षा और कांवड़ यात्रा के दौरान बने गड्ढों को देखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गड्ढों की त्वरित गति से मरम्मत कराने के निर्देश दिए, ताकि यातायात में किसी तरह की परेशानी न हो और दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि सड़क की मरम्मत में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और कार्य की गुणवत्ता क...