Dehradun News: गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान में विद्यार्थियों ने चलाया स्वच्छता अभियान
देहरादून, अक्टूबर 13 -- Dehradun News: श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के वानिकी एवं प्राकृतिक संसाधन विभाग के एमएससी तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के दौरान गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने हिमालयी जैव विविधता, पारिस्थितिकी और वन्यजीव संरक्षण की जानकारी हासिल की। विद्यार्थियों ने ट्रेकिंग के दौरान मार्ग में बिखरे प्लास्टिक कचरे को एकत्र कर स्वच्छता अभियान चलाया, जबकि नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) का भ्रमण कर जिपलाइनिंग जैसी साहसिक गतिविधि का अनुभव भी लिया। प्राध्यापक डॉ. एलएस कंडारी ने बताया भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और प्रबंधन का व्यावहारिक ज्ञान देना रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.