देहरादून, अक्टूबर 16 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बिधौली स्थित यूनिवर्सिटी के मेस और कैफेटेरिया का निरीक्षण कर पनीर समेत अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे हैं। सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे जाएंगे।शुक्रवार को आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड विनय शंकर पांडे के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग देहात (देहरादून) की टीम ने बिधैली स्थित यूनिवर्सिटी के कैफेटेरिया और मेस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने मेस और कैफेटेरिया की साफ-सफाई, स्वच्छता व्यवस्था तथा खाद्य मानकों का गहनता से जायजा लिया। मौके पर कैटरर द्वारा खाद्य लाइसेंस, वाटर टेस्टिंग रिपोर्ट, कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट, पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट तथा प्रोडक्ट टेस्टिंग रिपोर्ट आ...