Dehradun News: खाते से बिना जानकारी निकल गए एक लाख रुपये
देहरादून, अगस्त 17 -- Dehradun News: देहरादून। गढ़ी कैंट थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति के बैंक खाते से बिना जानकारी के एक लाख रुपये की साइबर ठगी हो गई। स्थानीय निवासी विकास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ अगस्त को उनके पीएनबी खाते से उनकी जानकारी और अनुमति के बिना तीन अलग-अलग ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में कुल रकम निकली। ठगों ने पहली बार में 50 हजार, दूसरी बार में 30 हजार और तीसरी बार में 20 हजार रुपये निकाले। पीड़ित का बैंक खाता हिमाचल प्रदेश के जोगिंदरनगर शाखा में है। इंस्पेक्टर कैंट एसएस बिष्ट ने बताया कि मामले में साइबर ठगी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.