देहरादून, अक्टूबर 13 -- Dehradun News: देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग के बैंक खाते से 1.70 लाख रुपये उड़ा लिए। हैरत की बात यह है कि पीड़ित ने न तो किसी को ओटीपी शेयर किया और न ही वह नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं। अवतार सिंह बिष्ट (79 वर्ष) निवासी विंग नंबर-चार प्रेमनगर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका खाता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की पंडितवाड़ी शाखा में है। बीते आठ अक्तूबर की दोपहर उनके खाते से रकम अन्य खाते में ट्रांसफर हुई। इसका पता उन्हें रात में मोबाइल पर आए एसएमएस को देखकर लगा। एसओ प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...