देहरादून, अक्टूबर 22 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। दून में जन्मीं बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री नेहा सक्सेना ने उत्तराखंडी फिल्मों में काम करने की ख्वाहिश जताई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में फिल्म निर्माण की आधुनिक सुविधाएं विकसित करने और स्थानीय कलाकारों को अवसर देने से क्षेत्रीय सिनेमा को नई पहचान मिल सकती है।रेसकोर्स में आयोजित श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952 के रामलीला महोत्सव में शामिल होने दून आई नेहा सक्सेना ने कहा कि उन्होंने पहली बार इतनी भव्य रामलीला देखी है। यह अनुभव उनके लिए यादगार रहा। मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं नेहा ने कहा कि राज्य की लोककथाओं, परंपराओं और प्राकृतिक सौंदर्य में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की अपार संभावनाएं हैं। दक्षि...