देहरादून, अगस्त 8 -- Dehradun News: ऑनलाइन खरीदारी के भुगतान की पुष्टि के नाम पर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से 1.06 लाख रुपये उड़ा लिए। नेहरू कॉलोनी पुलिस के अनुसार, शांति विहार निवासी ब्रजमोहन ने तहरीर दी कि 26 जुलाई को उन्होंने फ्लिपकार्ट से मोबाइल फोन ऑर्डर किया था। भुगतान की पुष्टि के नाम पर उन्हें एक फोन आया। कॉल करने वाले ने क्रेडिट कार्ड से स्कैन कर जानकारी साझा करने को कहा। इसके बाद उनके कार्ड से चार लेनदेन हुए, जिनमें कुल 1,06,587 रुपये की रकम दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...