देहरादून, अगस्त 20 -- Dehradun News: भारी मुनाफे का सब्जबाग दिखाकर निवेशकों के करोड़ों रुपये डकारने वाले मास्टरमाइंड लवीश चौधरी उर्फ नवाब अली के खिलाफ रायपुर थाने में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। 240 से अधिक लोगों से 20 करोड़ की ठगी में दो दिन में यह दूसरा केस है। अपर सिविल जज (षष्ठम) सीनियर डिवीजन की अदालत के आदेश पर धोखाधड़ी और बड्स एक्ट के तहत यह मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिक विद्यालय नकरौंदा के पास रहने वाली कविता परमार पत्नी अरुण परमार ने अपने अधिवक्ता साहिल सिंघल के माध्यम से कोर्ट में अपील की। शिकायत के मुताबिक, करीब तीन साल पहले मुजफ्फरनगर के घासीपुरा निवासी लवीश चौधरी ने उनसे और अन्य स्थानीय लोगों से संपर्क साधा था। यह भी पढ़ें- क्रिप्टो ट्रेडिंग में 12 करोड़ की ठगी में कोर्ट के आदेश पर लवीश चौधरी पर नया केस दर्ज आरोपी ने सो...