देहरादून, अक्टूबर 7 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। सोशल बलूनी क्रिकेट अकादमी में चल रही उत्तराखंड महिला प्रीमियर लीग में बुधवार को एक ही सेमीफाइनल हो सका। बारिश की वजह से दूसरा सेमीफाइनल रद्द करना पड़ा। पहला सेमीफाइनल जीतकर गंगा इलेवन ने फाइनल में प्रवेश किया।उत्तराखंडी फिल्म और गीत-संगीत जगत से जुड़ी महिला कलाकारों की क्रिकेट प्रतियोगिता के पहला सेमीफाइनल अलकनंदा और गंगा इलेवन के बीच हुआ। जिसमें टॉस जीतकर गंगा की कप्तान शिवानी भंडारी ने गेंदबाजी का फैसला किया। अलकनंदा की टीम ने 15 ओवर में 79 रन बनाए। जवाब में गंगा की टीम ने 11.1 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। प्लेयर ऑफ द मैच कुसुम कुंवर रही। प्रतियोगिता के आयोजक अब्बू रावत ने बताया कि बारिश से बाधित एक सेमीफाइनल और फाइनल मैच अब गुरुवार को खेले जाएंगे।

हिंदी...