देहरादून, सितम्बर 11 -- Dehradun News: मसूरी। संवाददाता एसडीएम राहुल आनंद ने एमपीजी कॉलेज में अधिकृत नियंत्रक का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कॉलेज का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि कॉलेज की गरिमा और शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि कॉलेज में स्थायी प्राचार्य की तैनाती की प्रक्रिया भी शीघ्र शुरू की जाएगी। साथ ही नए रोजगारपरक विषय लाने का प्रयास किया जाएगा ताकि युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।

कॉलेज के निरीक्षण के बाद एमपीजी कॉलेज के प्रांतीयकरण का प्रस्ताव पास कर शासन को भेजने के बाद एसडीएम मसूरी को कॉलेज का अधिकृत नियंत्रक बनाया गया है।शुक्रवार को पदभार ग्रहण करने के बाद एसडीएम राहुल आनंद ने कॉलेज का निरीक्षण किया और प्राचार्य सहित शिक्षकों को शैक्षणिक वातावरण बनान...