देहरादून, जुलाई 7 -- Dehradun News: देहरादून। प्रमुख संवाददाता कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के भंडार गांव और बिष्ट गांव का दौरा कर संवेदनशील क्षेत्रों में चल रहे सुरक्षात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने और सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।भंडार गांव में मंत्री ने सड़क सुधारीकरण एवं पुश्ता निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इसके बाद बिष्ट गांव में निर्माणाधीन सुरक्षा दीवार का निरीक्षण करते हुए उन्होंने अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने ...