Dehradun News: कैंट से आप ने नवीन बिष्ट को बनाया प्रत्याशी
देहरादून, नवम्बर 1 -- Dehradun News: आम आदमी पार्टी ने 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज कर दी है। रविवार को बसंत विहार स्थित एक वेडिंग पॉइंट में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी महेंद्र यादव ने नवीन बिष्ट को अपना प्रत्याशी घोषित किया। प्रभारी महेंद्र यादव ने कहा कि नवीन बिष्ट लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। प्रत्याशी घोषित होने पर नवीन बिष्ट ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि वह इस भरोसे पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। इस दौरान सह प्रभारी डॉ. युवराज भारद्वाज, प्रदेश अध्यक्ष उमा सिसोदिया, मंजू शर्मा और ओपी मिश्रा समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Almora News: पुष्पेश त्रिपाठी का प्रत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.