देहरादून, अक्टूबर 27 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के कैंट बोर्ड एरिया में जर्जर सड़कों की समस्या का मुद्दा मुख्य कार्यकारी अधिकारी के समक्ष उठाया। मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कैंट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिमांशु सामंत से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की खराब सड़कों पर चिंता जताकर गुणवत्तापूर्ण एवं स्थायी सड़क निर्माण की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि क्षेत्र में टूटी सड़कों के कारण स्थानीय निवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर कराया जा रहा पैचवर्क भी संतोषजनक नहीं है। कैंट वार्ड-2 की गुरुद्वारा कॉलोनी में पैचवर्क महज चार दिनों के भीतर उखड़ जाने का ...