देहरादून, नवम्बर 11 -- Dehradun News: रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम की कपाट आज 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। बुधवार सुबह 4 से केदारनाथ पहुंचे तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। जबकि 6:00 बजे समाधि पूजा के बाद गर्भ गृह के कपाट बंद कर दिए गए। मंदिर के मुख्य द्वार के कपाट 8:30 बजे बंद कर दिए जाएंगे। केदारनाथ के मुख्य पुजारी टी गंगाधर लिंग ने सभी पूजाएं संपन्न की। 8:30 बजे कपाट बंद होने के बाद सेना के बैंडों की मधुर धुनों के बीच भक्तों द्वारा बाबा केदार के जयकारे के साथ डोली को ऊखीमठ के लिए प्रस्थान किया जाएगा। आज डोली रात्रि विश्राम के लिए रामपुर पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- Dehradun News: शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट यह भी पढ़ें- शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ के कपाट, अब ओंकारेश्वर मंदिर में होंगे बाबा के दर्शन यह भी प...